☀️35°C

विज्ञापन · Slot 1

sjpt saini bhawan
Haryana

कुरुक्षेत्र-नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन, कई स्थानों पर एक साथ चलाया सर्च एवं चेकिंग अभियान

Ravinder Kataria · 6 अक्टूबर 2026 को 08:21 am बजे · 1 बार पढ़ा गया

कुरुक्षेत्र-नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा एक्शन, कई स्थानों पर एक साथ चलाया सर्च एवं चेकिंग अभियान✅

नशा तस्करों और संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की पैनी नजर, अभियान रहेगा जारी

कुरुक्षेत्र, 5 अक्तूबर । नशे के कारोबार पर प्रभावी ढंग से शिकंजा कसने और जिले में नशीले पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस ने सोमवार को एकसाथ कई स्थानों पर विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के निर्देश पर तथा डीएसपी मुख्यालय सुरेश कुमार व डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह की अगुवाई में चलाए गए अभियान में विभिन्न थाना प्रभारियों, सीआईए टीमों, एंटी नारकोटिक सैल, पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीमों ने भाग लिया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों, मकानों, किराये के मकानों तथा नशे के कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों की सघन जांच की।

जानकारी देते हुए डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शोरगीर बस्ती, इन्दिरा कालोनी, गांधी नगर सहित अन्य स्थानों पर एक साथ सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नशे का कारोबार करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों, मकानों, किराये के मकानों तथा अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ-साथ कई लोगों की तलाशी भी ली। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। निर्मल सिंह ने बताया कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इसके कारण युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होता है। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के मार्गदर्शन में नशे के खिलाफ कार्रवाई को केवल पुलिस अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लिया गया है। पुलिस की टीमें लगातार नशा तस्करों, नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले लोगों और ऐसे संदिग्ध ठिकानों की पहचान कर रही हैं, जहां से नशे से जुड़ी गतिविधियां संचालित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सर्च एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

डीएसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या किसी अन्य प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा: पुलिस अधीक्षक

कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे का कारोबार करने वाले लोगों तथा नशा तस्करी में किसी भी प्रकार से शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आमजन और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है पुलिस का उद्देश्य नशे के नेटवर्क को कमजोर करना, युवाओं को नशे से दूर रखना और जिले में सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना है। पुलिस का संकल्प है कि सामूहिक प्रयासों से कुरुक्षेत्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं और जिले के युवाओं को नशे से दूर रखकर उनके सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जाए।

इस खबर का एक बैनर बना तो व्हाइट और ब्लू कलर में

शेयर करें:WhatsAppXFacebook

विज्ञापन · Slot 5

spjt group

संबंधित खबरें